आज हम महिलाओं को मिलने वाले होम लोन के बारे में बात करेंगे और आपको विस्तार से बताएंगे की किस तरह से महिलाएँ होम लोन के लिए अप्लाई कर सकती हैं और इसको क्या-क्या लाभ मिलेगा?
अगर आपने को एक बार पूरा ध्यान से पढ़ लिया तो आपके महिलाओं के होम लोन लेने से संबन्धित सभी सवाल समाप्त हो जाएंगे। आपको यह जानकार ख़ुशी होगी की भारत में महिलाएँ किसी भी बैंक से लोन लें चाहे वह सरकारी हो या फिर प्राइवेट बैंक, वहाँ उनको पुरुषों की तुलना में कम ब्याज दर पर ही लोन दिया जाता है।
इसमें आगे हम आपको यह भी बताने वाले हैं की, इस पूरी प्रक्रिया में आपको कितना समय लगेगा और आपको कौन-कौन से डॉक्युमेंट्स रेडी रखने चाहिए।
Page Contents
- 1 महिला होम लोन के बारे में अधिक जानकारी –
महिला होम लोन के बारे में अधिक जानकारी –
आजकल महिलाएँ हर फील्ड में कमाल कर रही हैं और उन्हें आगे बढ़ाने में सरकार भी अपना पूरा सपोर्ट दिखा रही है, इसलिए किसी भी तरह के लोन में महिलाओं को बिशेष छूट दी जाती है, इसमें से एक होम लोन भी है।
अगर इंट्रेस्ट रेट की बात करें तो महिलाओं सीधे-सीधे एक से दो परसेंट की छूट ज्यादातर बैंकों द्वारा दी ही जाती है, इसलिए अगर आप खुद एक महिला हैं या आप एक पुरुष हैं तो, घर की किसी महिला सदस्य के नाम पर लोन लेना आपको काफी लाभ पहुँचा सकता है।
इन्हें भी पढ़ें: Home Loan - AU स्मॉल फाइनेंस बैंक से होम लोन कैसे लें?
इसके अलावा महिला के लोन लेने पर स्टाम्प ड्यूटी भी आपको एक से दो परसेंट कम ही देनी पड़ेगी। अगर आप पच्चीस लाख की होम लोन राशि लेंगी तो, आपको लगभग पच्चीस से पचास हजार का लाभ तो मिल ही जाएगा।
होम लोन में आपको कम समय में लोन मिल जाता है और यह काफी लम्बी अवधी जैसे की 20-25 साल या कई बार तीस साल के लिए भी लिया जाता है।
कौन महिला होम लोन के लिए अप्लाई कर सकती है?
इसके लिए जब आप किसी भी बैंक में लोन के लिए अप्लाई करने जाएंगी, तभी उस बैंक के हिसाब बताया जा सकेगा लेकिन, कुछ बेसिक चीजें हैं जो आपको अगर शुरू से ही पता हों, और जो ज्यादातर बैंक्स में कॉमन हो,वे नीचे बताई गई हैं –
नौकरी करने वाली महिलाओं के लिए जरूरी योग्यता –
नागरिकता | वह भारतीय नागरिक होनी चाहिए। |
जरूरी कागजात कौन से चाहिए? | आधार कार्ड, पैन कार्ड, सैलरी स्लिप, आवास प्रमाण पत्र आदि। |
उम्र कितनी होनी चाहिए? | लगभग इक्कीस से बासठ साल की उम्र |
सिबिल स्कोर होना होना सही है? | कम से कम 750 से ऊपर आपका सिविल स्कोर हो तो बहुत अच्छा है। |
क्या नौकरी जरूरी है? | जी हाँ, आपके पास नौकरी होनी जरूरी है या आपका खुद का बिजनेस होना जरूरी है। बैंक आपको बिना आय के साधन देखे होम लोन नहीं देगा। |
महिलाओं को किस बैंक से होम लोन लेना चाहिए?
हमारे देश में बहुत सारे प्राइवेट और सरकारी बैंक्स हैं, ऐसे में कंफ्यूज तो हर कोई हो ही जाता है की आखिर लोन के लिए कौन-सा बैंक चुनना सही है? आइये कुछ मुख्य बैंक की तुलना करके देखते हैं, फिर निर्णय लेना आसान हो जाएगा।
SBI – हमने सबसे पहले इस बैंक को इसलिए रखा क्योकि यह नामी सरकारी बैंक है, जहाँ अन्य सभी के लिए ब्याज दर लगभग नौ प्रतिशत से शुरू होती हैं जबकि, महिलाओं के लिए यह 8.95 प्रतिशत है।
HDFC – प्राइवेट बैंक की लिस्ट में आने वाला यह बैंक भारत का नंबर 1 बैंक है। यहाँ महिलाओं को होम लोन पर छूट दी जाती है।
केनरा बैंक – यह भी एक सरकारी बैंक है जहाँ महिलाएँ केवल 8.85 प्रतिशत ब्याज दर से होम लोन ले सकती हैं। वैसे आपको कितनी ब्याज दर पर लोन मिलेगा, इसके पीछे बहुत सारे फैक्टर्स शामिल हैं।
होम लोन के लिए महिलाएँ कैसे आवेदन कर सकती हैं?
होम लोन की जरुरत है या नहीं पहले आपको इसपर विचार करना होगा। उसके बाद आपको लोन राशि कितनी चाहिए और आप कितनी राशि को आसानी से चुका सकती हैं उसपर भी विचार करें।
इन्हें भी पढ़ें: Gold Loan - 10 ग्राम सोने पर कितना लोन मिलता है?
अब इस पूरी जानकारी के बाद आपको किसी माध्यम का चुनाव करना होगा, जहाँ से आप होम लोन लेना चाहती हैं। यहाँ आपको सबसे ज्यादा समय लगाना है।
इसके बाद आपको जहाँ से लोन लेना है, उसके बारे में इंटरनेट पर सर्च करके उनकी ऑफिसियल वेबसाइट पर ही जाना है और होम लोन से जुड़ी सभी जानकारी को ध्यान से समझते हुए पढ़ना है।
अब सभी जरूरी डॉक्युमेंट्स को इकठ्ठा करने का समय है और इसके बाद आपको ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से लोन के लिए अप्लाई करना है।
आपको वेबसाइट पर भी लोन के लिए अप्लाई करने का ऑप्शन नजर आ जाएगा क्योंकि, सभी साइट्स पर इस तरह के अप्लाई वाले फॉर्म लगे हुए होते हैं।
आप बैंक की ब्रांच में विज़िट करके भी आगे की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। बैंक में आपके जरूरी कागजात के वेरिफिकेशन के बाद लोन अप्रूवल मिल जाता है।
इस पूरी प्रक्रिया होने के बाद अब लोन राशि आपके बैंक अकाउंट में भेज दी जाएगी।
इन्हें भी पढ़ें: Personal Loan - 10000 रूपये का लोन कैसे लें?
महिलाओं के लिए होम लोन की जरुरत क्यों –
होम लोन से आप खुद का घर बना पाती है और इसके बहुत सारे फायदे आपको वर्तमान में और बहुत सारे फायदे आपको भविष्य में होते हैं।
जैसे की आप अपनी अगली पीढ़ी के लिए एक बहुत बड़ा बोझ मन कर रही हैं, क्योंकि उनके पास खुद का घर होगा और उन्हें कम से कम इन छोटी-छोटी मूलभूत चीजों के पीछे अपना समय और ऊर्जा हिन् लगानी पड़ेगी।
दूसरा सबसे बड़ी जरुरत यह भी होती है की, खुद का घर आपको समाज में सम्मान दिलाने का कार्य भी करता ही है। इसके अलावा अपना घर होने से कुछ समय बाद आपके काफी खर्चे कम हो जाते हैं, जिसमें से कमरे या फ़्लैट का किराया मुख्य है।
इसके अलावा अगर आप होम लोन लेकर खुद का एक ओर ऐसा घर बनाती हैं, जिसे आप किराए पर चला पाएं तो वह आपकी इनकम का एक अच्छा साधन बन सकता है जो आपको वित्तीय स्वतंत्रता पाने में मददगार साबित होगा।
महिलाओं को होम लोन लेने से पहले कौन-कौन सी मुख्य बाते ध्यान रखनी चाहिए?
सबसे पहली बात तो यही ध्यान रखें की आप जिस भी माध्यम से लोन लें वह विश्वसनीय होना बहुत जरूरी है क्योंकि, आजकल इंटरनेट पर ऐसे मोबाइल ऐप्स भी उपलब्ध हैं जो लोन देने के नाम पर लोगों को ठग रहे हैं।
दूसरी सबसे अहम बात का आपको ध्यान रखना चाहिए की आप जहाँ से लोन ले रही हैं, वह अपने बैंक्स से कैसे बेहतर है और उसमें आपको कितना फायदा मिल रहा है?
तीसरा यह चेक करना बहुत जरूरी है की जहाँ होम लोन के लिए आप अप्लाई कर रहे हैं, वहाँ होम लोन पर किसी तरह के हिडेन चार्जेस तो नहीं हैं और यदि हैं भी तो बहुत ज्यादा तो नहीं हैं।
अंतिम शब्द –
साथियों यह कुछ जानकारी थी जिसके माध्यम से आप अपनी जानकारी को थोड़ा-सा बढ़ा पाई होंगी और आप होम लोन का लाभ उठा पाएंगी। आशा करता हूँ आपको यह जानकारी पसंद आयी होगी और आप इस जानकारी को और ऐसी महिलाओं के साथ शेयर करेंगी, जिनको होम लोन की जरुरत हो या वह होम लोन लेने का प्लान बना रही हों।
इन्हें भी पढ़ें: Business Loan - पशुपालन बिजनेस के लिए लोन कैसे लें?